भारत में डेयरी क्षेत्र कृषि आधारित आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। बढ़ती जनसंख्या और गुणवत्तापूर्ण दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित डेयरी उद्यमियों की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए [Scope Training & Consulting Private Limited (SCOPE AITI) द्वारा “डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है। यह एक व्यापक, कौशल आधारित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को डेयरी क्षेत्र में आधुनिक ज्ञान, वैज्ञानिक तकनीक एवं व्यवसायिक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। यह कार्यक्रम पारंपरिक अनुभव को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नवाचार एवं वैल्यू एडिशन तकनीकों के साथ जोड़कर स्थायी आजीविका और ग्रामीण विकास को मजबूत करने का कार्य करता है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक डेयरी फार्म की स्थापना, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन, डेयरी प्रबंधन, पशु पोषण, हीफर बछिया पालन, नस्ल सुधार, दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धित उत्पाद जैसे पनीर, घी, दही आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही दूध के संग्रहण, भंडारण एवं परिवहन में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर प्रतिभागियों को व्यावसायिक स्तर पर डेयरी संचालन के लिए तैयार किया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना, डेयरी अवसंरचना विकसित करना, गांव स्तर पर प्राथमिक दुग्ध प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करना तथा असंगठित डेयरी क्षेत्र में संरचनात्मक बदलाव लाना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
SCOPE AITI का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण युवाओं को सफल डेयरी उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करता है। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार दोनों के अवसर उपलब्ध होते हैं। प्रशिक्षित युवा Artificial Insemination Technician (AIT), Veterinary Assistant, Dairy Farm Supervisor अथवा NGO एवं सरकारी पशुपालन परियोजनाओं में कार्य कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे स्वयं का AI सेंटर, डेयरी फार्म या ब्रीडिंग एवं डेयरी सेवा व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। इस क्षेत्र में संभावित आय ₹8,000 से ₹20,000 प्रतिमाह या उससे अधिक हो सकती है, जो कार्य के स्तर एवं अनुभव पर निर्भर करती है।
SCOPE AITI की विशेषता इसका व्यावहारिक एवं फील्ड आधारित प्रशिक्षण मॉडल, अनुभवी डेयरी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीक का उपयोग, उद्यमिता विकास पर विशेष ध्यान तथा बैंक ऋण एवं वित्तीय लिंकज हेतु प्रमाणन सहयोग है। यह पहल ग्रामीण भारत में रोजगार सृजन, टिकाऊ कृषि, पोषण सुरक्षा एवं डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रशिक्षण में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सीधे प्रशिक्षण केंद्र जाकर आवेदन कर सकते हैं या दिए गए संपर्क नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय-समय पर गांवों में कैंप एवं चयन अभियान भी आयोजित किए जाते हैं। आवेदन हेतु आधार कार्ड, फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (8वीं/10वीं) एवं मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। सामान्यतः 18 से 35 वर्ष आयु के ग्रामीण क्षेत्र के 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।
इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार का कम से कम 8वीं या 10वीं पास होना जरूरी है। उम्र सीमा लगभग 18 से 35 वर्ष रखी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है, जिससे गाँव के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
AITI Training पूरा करने के बाद युवाओं के पास रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होते हैं। वे Artificial Insemination Technician (AIT), Veterinary Assistant, Dairy Farm Worker या Supervisor के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अलावा NGO और Government Livestock Projects में भी नौकरी के अवसर मिलते हैं। यह प्रशिक्षण पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
एडमिशन कैसे लें (Admission Process)
Scope Training & Consulting Pvt. Ltd. में AITI training लेने के लिए:
तरीका:
1. Direct centre जाकर apply करें (Bihta, Patna)
2. या फोन करके जानकारी लें:
7667134702, 8709476192
3. कभी-कभी camp / selection drive भी होते हैं गाँवों में
जरूरी डॉक्यूमेंट:
-
आधार कार्ड
-
फोटो
-
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (8वीं/10वीं)
-
मोबाइल नंबर
लोकेशन
-
Training Centre Address: Village- Baluachak, Beldarichak, Bihta, Sarmera Four Lane, Punpun, Patna- 804451
-
Head Office Address : Pushpanjali Venkatesh Appartment, Sri Niwas Path, Opp of White House, Patna, Bihar – 800001
संपर्क
-
फोन: 7667134702, 8709476192
