भारत सरकार एवं बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त स्कोप ट्रेनिंग सेंटर मेंमुज़फ़्फ़रपुर जिले से पधारे हुए मत्स्यपालकों के लिए छह दिवसीय आवासीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण मत्स्य निदेशालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों, उन्नत बीज प्रबंधन, जल गुणवत्ता नियंत्रण एवं समेकित मत्स्य पालन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को वैध प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता एवं मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा मिली।
हमारा पताः ग्रामशी किसान स्कूल बलुआचक बेलदारीचक, पुनपुन पटना, बिहार
#मत्स्यपालन #fisheriestraining #fishfarming#Aquaculturelndia#ScientificFarming #ModernFisheries#Skill Development#capacitybuilding

