Announcements
कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों का SCOPE AITI भ्रमण
28 August 2026 · Pawan Kumar
अभ्यर्थियों के एक समूह ने शैक्षणिक भ्रमण एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से बेल्दारीचक, पटना स्थित SCOPE कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान (AITI) का दौरा किया।
भ्रमण के दौरान अभ्यर्थियों को गाय एवं भैंसों के वैज्ञानिक प्रजनन में कृत्रिम गर्भाधान के महत्त्व की जानकारी दी गई। उन्हें पशुओं में हीट की पहचान, वीर्य प्रबंधन, प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन की जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया।
अभ्यर्थियों ने संस्थान की कक्षा शिक्षण व्यवस्था, व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाओं, क्षेत्रीय अनुभव और पशुपालन क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इस भ्रमण से अभ्यर्थियों को यह समझने में सहायता मिली कि प्रशिक्षित कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन किस प्रकार पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने, किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी स्वरोजगार के अवसर विकसित करने में महत्त्वत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
SCOPE AITI व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने तथा कुशल पशुधन सेवा प्रदाताओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।